बजाज फिनसर्व का पहली तिमाही में मुनाफा 48.4% बढ़ा
बजाज फिनसर्व ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 48.4% बढ़ा है। मुनाफा 1310 करोड़ रुपये से बढ़कर 1940 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 47% की बढ़ोतरी हुई है और यह 15888 करोड़ रुपये से बढ़कर 23,280 करोड़ रुपये हो गई है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (28 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए एसजेएस एंटरप्राइजेज (SJS Enterprises Ltd), शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare Ltd), टाटा कम्यूनिकेशंस (Tata Communications Ltd), हैवेल्स इंडिया (Havells India Ltd) और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।