शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में सिप्ला के मुनाफे में 45% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सिप्ला ने जबरदस्त मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के मुनाफे में 45% की बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 686 करोड़ से बढ़कर 996 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी की आय में 18% की बढ़ोतरी हुई है। कंसोलिडेटेड आय 5375 करोड़ रुपये से बढ़कर 6330 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 13% की वृद्धि दर्ज हुई है। कामकाजी मुनाफा 1143 करोड़ रुपये से बढ़कर 1493 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का मार्जिन 21.3% से बढ़कर 23.6% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी ने बिक्री के 5.5% के बराबर करीब 349 करोड़ रुपये अनुसंधान एवं विकास पर खर्च किए हैं।

भारतीय कारोबार से कंपनी की आय 12% बढ़कर 2772 करोड़ रुपये हो गई है। उत्तरी अमेरिकी कारोबार से आय 43% बढ़कर 22.2 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ है। दक्षिण अफ्रीकी कारोबार से आय में 13% की वृद्धि
देखने को मिली है। वहीं कंपनी के ब्रांडेड प्रेस्क्रिप्शन कारोबार से आय में 11% की बढ़ोतरी हुई है। बड़े ब्रांड्स की बिक्री में बढ़ोतरी से कंपनी के ट्रेड जेनरिक कारोबार में 8% की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय कारोबार से आय में 9% की वृद्धि हुई है, वहीं यूरोपियन कारोबार से आय में 30% की बढ़ोतरी हुई है।  

(शेयर मंथन, 28 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!