कंपनियों के नतीजे डालेंगे सबसे ज्यादा असर
अनिल मंगनानी
निदेशक, मॉडर्न शेयर्स ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स
निवेशकों के लिए मेरा सुझाव है कि वे नीचे के स्तरों पर अच्छे शेयरों में खरीदारी करें और अगले दो से तीन साल के लिए उनमें बने रहें। मुझे अगले छह महीने में सेंसेक्स 70,000 पर और निफ्टी 20,400 के आस-पास दिखते हैं, जबकि अगले 12 महीने में सेंसेक्स 75,000 और निफ्टी 21,500 के स्तर पर दिखाई देते हैं।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (10 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd), दीपक फर्टिलाइजर्स ऐंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन (Deepak Fertilisers And Petrochemicals Corp Ltd), वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड (Westlife Foodworld Ltd), वेदांता (Vedanta Ltd) और त्रिवेणी टर्बाइन (Triveni Turbine Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।