निफ्टी, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोचिन शिपयार्ड, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स और एफएसएन ई कॉमर्स खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (19 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance Ltd), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever Ltd), कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals Ltd) और एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (Fsn E-Commerce Ventures Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। कोचिन शिपयार्ड और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के स्टॉक में शुक्रवार (16 जून) के भाव पर 14-14 दिन, जबकि एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के स्टॉक में सात दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (19 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए टोरेंट पावर (Torrent Power Ltd), इंडियन बैंक (Indian Bank), सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd), टाइटन कंपनी (Titan Company Ltd) और महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव (Mahindra CIE Automotive Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।