Jindal Stainless Steel Ltd Share Latest News: खरीदारी के दायरे में नहीं है स्टॉक, निवेश में हो सकता है बड़ा घाटा
अनिरुद्ध साहू : जिंदल स्टेनलेस स्टील में एक महीने के लिए निवेश करना है। अगस्त तक ये कितना रिटर्न दे सकेगा?
अनिरुद्ध साहू : जिंदल स्टेनलेस स्टील में एक महीने के लिए निवेश करना है। अगस्त तक ये कितना रिटर्न दे सकेगा?
प्रोवेंटस एग्रोकॉम (Proventus Agrocom) की लिस्टिंग हाल में 5 जून को एनएसई के एसएमई एक्सचेंज प्लेटफॉर्म एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) पर हुई और उसके बाद से यह लगभग हर दिन सर्किट पर ऊपर जा रहा है।
निवेश मंथन और माई वेल्थ ग्रोथ की ओर से 2022-23 में म्यूचुअल फंडों के प्रदर्शन का अध्ययन करके 12 श्रेणियों में शीर्ष 5 फंडों की सूची तैयार की गयी है।
मई महीने में खुदरा महँगाई दर में फिर से नरमी देखने को मिली है और यह आरबीआई के वांछित स्तर के करीब जाती दिख रही है।
जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को वैरेनिसिलिन टैबलेट के जेनरिक दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। कंपनी को दवा के उत्पादन और बिक्री के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से मंजूरी मिली है।
सरकारी कंपनी एसजेवीएन (SJVN) यानी सतलज जल विद्युत निगम को 200 मेगा वाट विंड एनर्जी के लिए ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 1400 करोड़ रुपये है। यह ऑर्डर कंपनी की सब्सिडियरी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी को मिली है। कंपनी ने यह ऑर्डर टैरिफ आधारित कंपीटिटिव बिडिंग के जरिए यह ऑर्डर जीता है।
वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में दमदार कारोबार देखा गया। लगातार पांचवें दिन डाओ जोंस मं तेजी दिखी और 190 अंक चढ़ कर बंद हुआ। एसऐंडपी (S&P) 500 और नैस्डैक अप्रैल 2022 की ऊंचाई पर बंद हुए।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (13 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services Ltd), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd) और हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी (Hindustan Oil Exploration Company Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी के स्टॉक में सोमवार (12 जून) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (13 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Ltd) और सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) के शेयर खरीदने की, जबकि टाइटन कंपनी (Titan Company Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने सलाह दी है।
इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने मंगलवार (13 जून) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX Copper), निफ्टी (Nifty), बैंक निफ्टी (Bank Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) को खरीदने, जबकि एमसीएक्स क्रूड ऑयल (MCX Crude Oil) बेचने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (13 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स (Prestige Estates Projects Ltd), बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International Ltd), पीरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises Ltd), आरबीएल बैंक (RBL Bank Ltd) और एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (13 जून) को तेजी में कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 33 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.18% जोड़ कर 18731.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
खाद्य और ईंधन उत्पादों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति मई में घटकर 25 महीने के निचले स्तर 4.25% पर आ गई। यह लगातार चौथा महीना है जब खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट आई है और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति लगातार तीसरे महीने रिजर्व बैंक के छह फीसदी से नीचे बनी हुई है।
गंगवाल परिवार इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation Ltd) में अपनी पाँच से आठ फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहा है। विभिन्न स्रोतों से आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि यह परिवार जुलाई मे विमानन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करने पर अंतिम मुहर लगा सकता है। इस खबर से सोमवार (12 जून) कंपनी के शेयर के भाव में गिरावट देखने को मिली।
राज वल्लभ गुप्ता : मेरे पास भारतीय स्टेट बैंक (SBI Share Analysis) के 200 शेयर 421 रुपये के भाव पर हैं। इसे दो साल के लिए रखना चाहता हूँ। आपकी सलाह क्या है?
पिछले हफ्ते शेयर बाजार के हेवीवेट इंडेक्स फिर से एक दायरे में फंस गए और हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में सिर्फ 79 अंकों की तेजी आई, जबकि निफ्टी 29 अंकों ही जोड़ पाया। ये और बात है कि दोनों सूचकांक अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब आ गए हैं।