चौथी तिमाही में एबीबी इंडिया का मुनाफा 62.2% बढ़ा
वैश्विक स्तर की तकनीक कंपनी एबीबी (ABB) इंडिया ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। कैलेंडर ईयर के आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 62.2% की बढ़ोतरी हुई है।
वैश्विक स्तर की तकनीक कंपनी एबीबी (ABB) इंडिया ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। कैलेंडर ईयर के आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 62.2% की बढ़ोतरी हुई है।
नैटको फार्मा ने अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (US FDA) के पास दवा की अर्जी दी है। कंपनी ने ओलापरिब (Olaparib) टैबलेट के जेनरिक संस्करण की बिक्री के अधिकार के लिए मंजूरी मांगी है।
ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 23 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। कंपनी का मुनाफा 222 करोड़ रुपये से बढ़कर 273 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
निफ्टी 18200 के आसपास तक जायेगा, उसमें दिक्कत नहीं है। तिमाही नतीजों का दौर अब सिमटने लगा है। नतीजे ज्यादातर अच्छे ही रहे हैं। मेरे नजरिये से निफ्टी एक दायरे में ही रहेगा और 18200 के आसपास निफ्टी को रुकावट मिलेगी।
निफ्टी बैंक में गुरुवार का निचला स्तर एक मजबूत सहारा है और शुक्रवार का उच्च स्तर एक बड़ी रुकावट है। इन दोनों स्तरों का ध्यान रखना चाहिए।
डॉव जोंस में 34500 ऊपर का स्तर जब तक यह स्तर नहीं टूटेगा इसमें आगे की चाल नहीं आयेगी। हो सकता है कि एक बार इसमें फिर से निचले स्तर देखने को मिले। इसके बाद यहाँ से जब ये निकले तो सीधा भाग जाये।
मैं डॉलर इंडेक्स में 83 के स्तर के ऊपर नहीं देख रहा हूँ। डॉलर की चाल की पिछले दो हफ्तों में साफ तस्वीर आ पायी है। डॉलर में इस दबाव की वजह चीन की तरफ फंड का मुड़ना है, इसके अलावा कोई फंडामेंटल वजह नहीं है।
कच्चा तेल पर मेरा नजरिया बिल्कुल नहीं बदला है। मुझे लगता है कि इसे 80 से 100 के बीच में कंसोलिडेट करना चाहिए। इसका चार्ट देखकर लग रहा है कि इसमें आगे की चाल 88 डॉलर का स्तर निकलने के बाद ही बनेगी, उससे पहले मुझे तो नहीं लगा रहा है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिले-जुले संकेत देखने को मिले। उतार-चढ़ाव के बीच डाओ 170 अंक बढ़कर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। IT में मुनाफावसूली से नैस्डैक 0.6% फिसलकर बंद हुआ। जहां तक वैश्विक स्तर पर इस हफ्ते होने वाले के अहम इवेंट्स (घटनाओं) का सवाल है तो अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। साथ ही पीपीआई (PPI), रिटेल बिक्री, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होंगे।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (13 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (13 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आईटीसी (ITC) के स्टॉक में अपनी पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि बंधन बैंंक (Bandhan Bank) और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया (Whirlpool of India) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (13 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अवंति फीड्स (Avanti Feeds), जेबीएम ऑटो (JBM Auto), केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies), गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) और भारत फोर्ज (Bharat Forge) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (13 फरवरी) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 29.5 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.17% की नरमी के साथ 17,847.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
निजी क्षेत्र की बैंक कोटक महिंद्रा ने माइक्रो लेंडर यानी छोटे कारोबार के लिए कम पैसे के कर्ज देने वाली कंपनी सोनाटा फाइनेंस का पूरी तरह अधिग्रहण किया है। बैंक ने 537 करोड़ रुपये में सोनाटा फाइनेंस का पूरी तरह अधिग्रहण किया है।
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस 250 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। आईटी शेयरों में बिकवाली से नैस्डैक 1 फीसदी की गिरावट देखी गई।
अदाणी टोटल गैस मेरे नजरिये से काफी महँगा शेयर है, हालाँकि इसका ऋण स्तर औरों के मुकाबले आपको बेहतर लगेगा। इसका कोई शेयर प्लेज नहीं है। मैं फंडामेटली इसे खरीदने की सलाह नहीं दूँगा।