शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज नरमी के साथ खुलेंगे भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (13 फरवरी) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 29.5 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.17% की नरमी के साथ 17,847.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (10 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले थे। बाजार में दिन भर नरमी का माहौल देखने को मिला। शाम तक बाजार लगभग सपाट कारोबार करते हुए बंद हुए। कारोबार समाप्ति के समय तक एनएसई के निफ्टी में 36.95 अंक की सुस्ती आयी और यह 0.21% की नरमी के साथ 17,856.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 123.52 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.20% की सुस्ती के साथ 60,682.70 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो प्रमुख बाजारों में आज भी मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। जापान निक्केई में 316.17 अंकों की गिरावट है और यह 1.16% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 108.25 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.51% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 22.93 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.93% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 17.85 अंकों तेजी है और यह 0.55% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (10 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में नरमी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 28.70 अंकों की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 0.36% की नरमी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.82% की गिरावट के साथ 7,129.73 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.41% की नरमी आयी और यह 215.44 अंक गिर कर बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में शुक्रवार (10 फरवरी) को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में जहाँ 169.39 अंक की तेजी आयी और यह 0.50% की उछाल के साथ 33,869.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 71.46 अंक या 0.61% की गिरावट के साथ 11,718.12 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 8.96 अंक या 0.22% की तेजी आयी और यह 4,090.46 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 13 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"