भारतीय बाजार में गिरावट के संकेत, सिंगापुर निफ्टी फिसला
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (28 दिसंबर) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 72.5 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.40% की गिरावट के साथ 18,075 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।