साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 337, निफ्टी 88 अंक गिर कर बंद
यूएस फेड के पॉलिसी के बाद वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। यूएस फेड ने लगातार तीसरी बार 0.75% से दरें बढ़ाई।
यूएस फेड के पॉलिसी के बाद वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। यूएस फेड ने लगातार तीसरी बार 0.75% से दरें बढ़ाई।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (22 सितंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए आयशर मोटर्स (Eicher Motors) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को बेचने की सलाह दी है। इसने अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एनटीपीसी (NTPC) को खरीदने का सुझाव दिया है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने गुरुवार (22 सितंबर) के एकदिनी या इंट्राडे कारोबार के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) को बेचने और हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) एवं सिप्ला (Cipla) को खरीदने की सलाह दी है। साथ ही, 7 दिनों के लिए इसने देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) को खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (22 सितंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए स्ट्राइड्स फार्मा साइंस (Strides Pharma Science), सुंदरम फास्टनर्स (Sundram Fasteners), सीबीएस बैंक (CSB Bank), जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) और कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Krishna Institute of Medical Sciences) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
दोपहिया और तिपहिया गाड़ी बनाने वाली कंपनी टीवीएस (TVS) मोटर ने अपने कारोबार को बांग्लादेश में और मजबूत कर रही है। बांग्लादेश में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कंपनी ने अपने नवीनतम मोटरसाइकिल TVS Apache (अपाचे) 160 2V को उतारा है।
वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी (EPC) कंपनी केईसी (KEC) इंटरनेशनल को अलग-अलग कारोबार के लिए 1123 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा स्वराज इंजन में 17.41 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा यह हिस्सा किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज लिमिटेड से खरीदेगी।
वैश्विक बाजारों में सुस्ती का माहौल देखा गया। यूएस फेड के फैसले से पहले 1% अमेरिकी बाजारों में 1 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (21 सितंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए बीपीसीएल (BPCL) को खरीदने की सलाह दी है। इसके अलावा कंपनी ने अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) और इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के शेयरों को बेचने का परामर्श दिया है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने बुधवार (21 सितंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स जारी की है। इसमें कंपनी ने एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), एनटीपीसी (NTPC) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में और 14 दिनों के लिए कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) को खरीदने का सुझाव दिया है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (20 सितंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज (Finolex Industries), वैभव ग्लोबल (Vaibhav Global), सिप्ला (Cipla), ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) और बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से बड़ी राहत मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को पीसीए यानी प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (PCA) से बाहर करने का ऐलान किया है।
हीरो ग्रुप की रिन्युएबल एनर्जी में बड़े स्तर पर निवेश की योजना है। वैश्विक निवेश फर्म (कंपनी) केकेआर (KKR) और हीरो ग्रुप की करीब 3588 करोड़ रुपये निवेश की योजना है।
हीरो मोटोकॉर्प दोपहिए वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रा के विस्तार की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने आज सरकाकी तेल कंपनी एचपीसीएल (HPCL) के साथ करार का ऐलान किया है।
डीटीएच सेवाएँ देने वाली कंपनी डिश टीवी इंडिया (Dish TV India) और यस बैंक (Yes Bank) की तकरार मुंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) पहुँच गयी है।
वैश्विक बाजारों के मूड में सुधार देखने को मिला। फेड बैठक से पहले अमेरिकी बाजारों में रिबाउंड देखा गया। वहीं सुस्त शुरुआत के बाद डाओ जोंस में रिकवरी आई।