शेयर मंथन में खोजें

चालू वर्ष में कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़ने का अनुमान

कमजोर मानसून वर्षा के कारण खरीफ उत्पादन में कमी और जलाशयों में पानी की कमी और अपेक्षाकृत कम सर्दी के कारण रबी उत्पादन में कमी आने के बावजूद दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार देश में 2015-16 में देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है।

वर्ष 2015-16 के दौरान कुल खाद्यान्न उत्पादन 25.316 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो 2014-15 के दौरान 25.202 करोड़ टन के उत्पादन के मुकाबले 11.4 लाख टन अधिक है।
वर्ष 2015-16 के दौरान चावल का कुल उत्पादन 10.361 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो 2014-15 के दौरान 10.548 करोड़ टन के उत्पादन की तुलना में 18.7 लाख टन कम है। गेहूँ उत्पादन 9.382 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो 2014-15 के 8.653 करोड़ टन उत्पादन की तुलना में 72.9 लाख टन अधिक है। वर्ष 2015-16 में गेहूँ का उत्पादन अपने 5 साल के औसत उत्पादन की तुलना में भी 22.9 लाख टन अधिक है।
मोटे अनाज का कुल उत्पादन 3.84 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो 2014-15 के दौरान 4.286 करोड़ टन के उत्पादन की तुलना में 44.7 लाख टन कम है। 2015-16 के दौरान कुल दाल उत्पादन 1.733 करोड़ टन रहा है जो पिछले साल के 1.715 करोड़ टन उत्पादन से थोड़ा अधिक है। कुल तिलहन उत्पादन पिछले वर्ष के उत्पादन के मुकाबले 11.7 लाख टन घट कर वर्ष 2015-16 के दौरान 2.634 करोड़ टन रह जाने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख