शेयर मंथन में खोजें

जीरा और धनिया में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 7,600-7,900 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है।

इरोद के हाजिर बाजारों में हल्दी की कीमतों में मिला-जुला रुझान है। फिंगर वेरायटी की कीमतों में 189 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है लेकिन रूट वेरायटी की कीमतों में 289 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। बिक्री के लिए केवल मध्य क्वालिटी की हल्दी की आवक हो रही है। इरोद टर्मरिक मर्चेट एसोसिएशन में फिंगर वेरायटी की कीमतें 5,588-8,600 रुपये प्रति क्विंटल है और रूट वेरायटी की कीमतें 5,388-7,884 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं। जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 21,400-22,100 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार कर सकती है। घरेलू खरीदारी की ओर से अधिक माँग के बीच सीमित आवक के कारण बेंचमार्क बाजार और राजकोट में जीरे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई हैं। हाजिर बाजारों में इस महीने जीरे की कीमतों में लगभग 15% की बढ़ोतरी हुई हैं क्योंकि विदेशी बाजारों में भारतीय जीरे की माँग की बढ़ोतरी हुई है. इस वर्ष घरेलू बाजारों में पर्याप्त स्टॉक नही होने से जीरे की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी हो सकती है। धनिया वायदा (दिसंबर) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 53,50-55-00 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार कर सकती है। घरेलू खरीदारों की ओर से अधिक खरीदारी के कारण गुना, कोटा और राजकोट में धनिया की हाजिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष कम उत्पादन अनुमान की संभावना से थोक खरीदारी और स्टॉकिस्ट लगातार खरीदारी कर रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख