शेयर मंथन में खोजें

कृषि कमोडिटी

अरंडी में बढ़त की उम्मीद, कॉटन की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतें कल गिरावट के साथ बंद हुई। नये सीजन कपास की अच्छी माँग के कारण कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 25,000-26,500 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

सोयाबीन को 6,325 रुपये रह सकता है सहारा - एसएमसी

नयी खरीदारी के कारण सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 1% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए कीमतों के 6,325 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 6,500 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।

जीरे में सुस्ती, हल्दी को 7,850-8,150 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

बिकवाली के कारण हल्दी वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में कल 1.8% की गिरावट दर्ज की गयी है। अब कीमतों के 7,850-8,150 रुपये के दायरे में सीमित करने की संभावना हैं।

कॉटन की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतें पिछले सप्ताह थोड़ा बढ़कर 25,870 रुपये पर बंद हुई क्योंकि अमेरिकी कपास की कीमतें 93 सेंट प्रति पाउंड से अधिक हो गयी हैं।

सीपीओ में गिरावट, सोयाबीन की कीमतों में 6,200-6,440 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) में पिछले सप्ताह बहुत ही सीमित दायरे 6,200-6,440 रुपये में कारोबार हुआ क्योंकि नये सीजन की सोयाबीन के एक महीने में बाजार में आने की उम्मीद है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!