शेयर मंथन में खोजें

सोना-चांदी में तेजी की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की संभावना है।

डॉलर के कमजोर होने और एफओएमसी मिनट के उत्साहजनक नहीं होने से कीमतों को मदद मिल सकती है। रुपये के कारोबार से घरेलू बाजार में सर्राफा की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं। सोने की कीमतें 29,600-29,950 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं, जबकि चांदी की कीमतें 40,000-40,500 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एफओएमसी मिनट में कहा गया है कि नीतिनिर्माताओं ने मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर विचार-विमर्श किया और यह निर्णय किया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व को अगले दो वर्ष में धीमी गति से बढ़ोतरी करना चाहिए और ब्याज दरों को 2.5% पर लाया जाना चाहिए। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख