शेयर मंथन में खोजें

सोना कर सकता है 29,700-30,000 रुपये के दायरे में कारोबार - एसएमसी

अमेरिकी सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) और खुदरा बिक्री के आँकड़ो से सर्राफा कीमतों को दिशा मिल सकती है।

इससे सर्राफा की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की संभावना है। रुपये के कारोबार से घरेलू बाजार में सर्राफा की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं। सोने की कीमत 29,700-30,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है जबकि चांदी 40,100-40,800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अमेरिकी मुद्रास्फीति के आँकड़ो, जिससे फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की दिशा को लेकर स्पष्ट रुझान मिल सकता है, से पहले डॉलर के स्थिर रहने के कारण सोने की कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा रहा है। निवेशक भी अमेरिकी मुदास्फीति के आँकड़ो का इंतजार कर रहे हैं। फिर भी फेड इस वर्ष ब्याज दरों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की योजना पर बरकरार है। गैसोलीन की कीमतों में दो वर्ष में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के कारण सितंबर में अमेरिकी उत्पादक कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख