शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में निचले स्तर पर जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

सर्राफा में निचले स्तर पर जवाबी खरीद (शॉर्ट कवरिंग) हो सकती है, जबकि डॉलर के कारोबार के कारण कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से घरेलू बाजार में सर्राफा की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं। सोने की कीमतें 29,500-29,850 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी की कीमतें 39,000-40,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। डॉलर के स्थिर कारोबार के कारण आज सोने की कीमतों में एक हफ्ते के निचले स्तर से बढ़त दर्ज की जा रही है। इस बीच फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के पास पाँच उम्मीदवारों के नाम का एक समूह है और वे नवंबर में एशियाई दौरे से पहले किसी एक नाम की घोषणा कर सकते हैं। इस बीच भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ने धनतेरस के दिन नयी दिल्ली में सोने में पहला ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट शुरू किया है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख