शेयर मंथन में खोजें

फेडरल रिजर्व के दरों में बदलाव न किये जाने से सोने के दाम बढ़े

सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ कारोबार करने की संभावना है, जबकि अमेरिकी नॉन फॉर्म पेरोल के आंकड़ों, अमेरिकी डॉलर के कारोबार और फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन की नियुक्ति के फैसलों से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

सोने की कीमतें 29,100-29,450 रुपये और चांदी की कीमतें 39,200-40,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। रुपये के कारोबार से घरेलू बाजार में सर्राफा की कीमतें प्रभावित हो सकती है। फेडरल रिजर्व द्वारा अपनी दो दिवसीय बैठक के बाद ब्याज दरों में कोई बदलाव नही किये जाने के कारण सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी, जबकि निवेशक फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। फेडरल रिजर्व ने अमेरिकी आर्थिक वृद्धि को बेहतर और श्रम बाजार की मजबूती की ओर संकेत करते हुए भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नही किया है। राष्ट्रपति ट्रंप का फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के रूप में जेरोम पॉवेल की घोषणा कर सकते हैं। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख