शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी की संभावना : एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ कारोबार करने की संभावना है, जबकि अमेरिकी नॉन फॉर्म पेरोल के आँकड़ो और अमेरिकी डॉलर के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से घरलू बाजार में सर्राफा की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं। सोने की कीमतें 29,100-29,450 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी की कीमतें 39,400-40,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी कर सुधार का घोषणा, एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त के बाद डॉलर के स्थिर रहने के कारण सोने की कीमतों में आज बढ़त देखी जा रही है। निवेशकों ने अमेरिकी करों में भारी कटौती की घोषणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। अमेरिकी रिपब्लिक संसदों ने अमेरिकी हाउस में टैक्स विधेयक पेश किया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चुनावी वादे के मुताबिक करों में काटौती की गयी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के रुप में जेरोम पॉवेल की घोषणा की। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख