शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में कमजोरी से सोने में तेजी - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रूझान रहने की संभावना है जबकि मध्य-पूर्व के राजनीतिक संकट और अमेरिका तथा उत्तर कोरिया के बीच तनाव से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है कि वे किसी भी हमले को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन उन्होने उतर कोरिया से आग्रह किया है कि वह परमाणु गतिरोध को समाप्त करने के लिए वार्ता करें। रुपये के कारोबार से धरेलू बाजार में सर्राफा की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं। सोने की कीमतें 29,450-29,650 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी 39,500-40,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर के कमजोर होने के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। अमेरिका में कर सुधार योजनाओं के लागू होने में देरी की खबरों के कारण डॉलर कमजोर हुआ। आज सोने की कीमतें 0.4% की बढ़त के साथ 1280.81 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख