शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में गिरावट से सोने (Gold) में तेजी - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है, जबकि डॉलर के कारोबार को मध्य-पूर्व के राजनीतिक संकट और अमेरिकी तथा उत्तर कोरिया के बीच तनाव से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से घरेलू बाजार में सर्राफा की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं। सोने की कीमतें 29,400-29,750 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है जबकि चांदी की कीमतें 39,300-40,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिका में कर सुधारों योजनाओं के लागू होने में देरी और अनिश्चितता की खबरों के कारण डॉलर के कमजोर होने से आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। अमेरिकी सिनेट के रिपब्लिन सदस्यों द्वारा लाये कर सुधार विधेयक के हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव से कई मदों पर अलग होने के कारण परित होने में देरी हो सकती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार पिछली तिमाही में सोने की माँग आठ वर्ष में सबसे कम रही है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख