शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है, जबकि डॉलर के कमजोर होने और उत्तर कोरिया एवं अमेरिका के बीच तनाव के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 28,200-28,600 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी की कीमतें 37,200-37,700 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। निवेशकों द्वारा अमेरिकी कर सुधार पर प्रगति की निगरानी किये जाने के बीच डॉलर के स्थिर होने के कारण आज सोने की कीमतों में लगभग स्थिरता है। इस वर्ष के अंतिम तीन महीने में सोने की कीमतों नें एक दशक में सबसे कम दायरे में कारोबार किया है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार को 7.1 टन कम हो गयी। अमेरिकी कांग्रेस में रक्षा खर्च, हेल्थकेयर, कर सुधार और जटिल मुद्दों पर रस्साकशी चल रही है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख