शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है, जबकि अमेरिकी जीडीपी के आँकड़ों और डॉलर के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 28,200-28,600 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी की कीमतें 37,300-37,800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर के स्थिर रहने बीच एशियाई शेयर बाजार में गिरावट के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जी रही है। रिपब्लिकन बहुमत वाले हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव ने 30 वर्षों में पहली बार सुधार विधेयक को पारित कर दिया है और 1.5 ट्रिलियन डॉलर के कर विधेयक को राष्ट्रपति ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेज दिया है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने संयुक्त राज्य सुरक्षा परिषद में इजरायल की राजधानी के रुप में यरुशलम को मान्यता देने के फैसल के वापस लिए जाने के प्रस्ताव पर मतदान करने वाले देशों की वितीय सहायता बंद करने की धमकी दी है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख