शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में अस्थिरता की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है, जबकि अमेरिकी ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर्स के आँकड़ों और डॉलर के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 28,300-28,650 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं, जबकि चांदी की कीमतें 37,300-37,800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतें दो हफ्ते के उच्च स्तर से नीचे कारोबार कर रही हैं। लेकिन लगातार दूसरी साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर हैं। अमेरिकी कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों ने आज फंडिग की अवधि समाप्त होने से पहले स्टॉपगैप विधेयक को पारित करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। तीसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था दो वर्षो से अधिक समय में तेजी से बढ़ी है। अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित कर सुधर विधेयक से 2018 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मदद मिलने की संभावना है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख