शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। डॉलर के कमजोर होने और उत्तर कोरिया को लेकर तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी होने से कीमतों को मदद मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से कीमतों को देशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 28,500-28,800 रुपये और चांदी की कीमतें 37,400-38,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की कीमतें तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी खपत आँकड़ों के कमजोर रहने के बाद डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों को मदद मिली है। उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 19 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में हेज फंड़ों और मनी मैनेजरों ने सोने में कुल लांग पोजिशन में बढ़ोतरी की है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!