शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में तेजी की उम्मीद बरकरार - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। डॉलर के कमजोर होने और उत्तर कोरिया को लेकर तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी होने से कीमतों को मदद मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से भी इसकी कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 28,750-28,950 रुपये और चांदी की कीमतों 38,100-38,500 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। आज डॉलर के मजबूत होने के कारण कोमेक्स में सोने की कीमतें तीन हफ्ते के उच्च स्तर से गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। इसके पहले कल कीमतें 1,287 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुँच गयी थीं। उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों को लेकर अमेरिकी ने उत्तर कोरिया के दो अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि रूस ने दोहराया है कि वह अमेरिकी और उत्तर कोरिया के बीच तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता करने का तैयार है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख