शेयर मंथन में खोजें

चीन-अमेरिका के बीच व्यापार तनाव से सर्राफा में तेजी की संभावना - एसएमसी

सर्राफा मे मिला-जुला कारोबार होने की संभावना है।
लेकिन चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर बढ़ते तानाव से सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। साथ ही उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,600 रुपये पर सहारा रह सकता है और कीमतों में 30,950 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। वहीं चाँदी की कीमतों को 38,250 सहारा रहने की संभावना है और कीमतों में 38,750 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर बढ़ते तनाव के बीच डॉलर के कमजोर होने के कारण आज एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में स्थिरता है। इस बीच अमेरिकी ने फिर से चीन के 1,300 नये उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाये जाने की घोषणा कर दी है। चीन ने अमेरिका की इस कार्रवाई की निंदा की है और जवाबी कार्रवाई करने को भी कहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख