शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में कमजोर शुरुआत की संभावना - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के रुझान के कारण सर्राफा की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
लेकिन चीन और अमेरिका के बीच व्यापार यु़द्ध को लेकर बढ़ते तनाव से सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। मगर साथ ही उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली से इंकार नही किया जा सकता है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,600 पर सहारा रह सकता है और इनमें 30,950 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है, जबकि चाँदी की कीमतों को 38,000 पर सहारा रहने की संभावना है और कीमतों में 38,500 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। कोमेक्स में कल के कारोबार में एक हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद आज डॉलर के स्थिर होने और शेयर बाजार में रिकवरी के कारण सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका द्वारा चीन के साथ विवाद के मुद्दों के समाधन करने के बयान के बाद विश्व बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हो गया है। इसके पहले चीन की जवाबी कार्रवाई के कारण सोने की कीमतें एक हफ्ते के उच्च स्तर 1348.06 डॅालर पर पहुँच गया। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख