शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में मजबूती से सर्राफा में नरमी की संभावना - एसएमसी

डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी होने के कारण सर्राफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
घरेलू बाजार में रुपये के मजबूत होने से सोने की कीमतों में बढ़त पर कुछ रोक लग सकती है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,850 रुपये पर सहारा और 31,150 रुपये पर बाधा रह सकती है। जबकि चांदी की कीमतों को 39,900 रुपये पर सहारा और 40,300 रुपये पर बाधा रह सकती है। अमेरिकी डॉलर के वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुँचने के कारण कल सोने की कीमतें 2018 के निचले स्तर पर पहुँच गयी जबकि आज कीमतें सपाट हैं।
उधर कोरिया द्वारा ऐतिहासिक बैठक से पीछे हटने की धमकी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरियाई नेता की सुरक्षा किसी भी करार की गांरटी होगी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था अधिकतम रोजगार के स्तर पर पहुँच गयी है और अब यहाँ से रोजगार या तो कम हो सकता है या रोजगार को बरकरार रखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख