शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी के संकेत - एसएमसी

डॉलर के मजबूत होने और सुरक्षित निवेश के लिए माँग में कमी होने के कारण सर्राफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव म्यूचिन ने कहा है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापक व्यापार के मसलों में करार के लिए बातचीत चल रही है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन म्यूचिन ने कहा है कि अमेरिका और चीन दोनों ही मौजूदा टैरिफ बढ़ोतरी के फिलहाल टाले जाने को लेकर सहमत है। इस बयान के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में उछाल दर्ज की गयी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार लैरी कडो ने कहा है कि दोनों ही देश में भविष्य में व्यापार के असंतुलन को दूर करने के लिए फ्रेमवर्क तैयाक करने पर सहमत हो गए हैं। वहीं घरेलू बाजार में रुपये के मजबूत होने से सोने की कीमतों की बढ़त पर कुछ रोक लग सकती है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,900 रुपये पर सहारा और 31,200 रुपये पर बाधा रह सकती है। चाँदी की कीमतों को 40,000 रुपये पर सहारा रहने की संभावना के साथ 40,300 रुपये पर बाधा रह सकती है।
प्रमुख करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर वर्ष के उच्चतम स्तर पर 93.860 पर पहुँचा गया है। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख