शेयर मंथन में खोजें

रुपये में मजबूती से थम सकती है सर्राफा में बढ़त - एसएमसी

सर्राफा की कीमतें के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
अमेरिका द्वारा यूरोपीय यूनियन, कनाडा और मेक्सिको के स्टील और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क लागाये जाने की घोषण के बाद विश्व स्तर पर व्यापार युद्ध की आंशका बढ़ गयी है। लेकिन रुपये के मजूबत होने से घरेलू बाजार में कीमतों की बढ़त पर रोक लग सकती है। आज अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल आँकड़ों के अनुमान से बेहतर रहने से कीमतों पर दबाव रह सकता है। एमसीएक्स में सोने (अगस्त) की कीमतों 31,050 रुपये पर सहारा और 31,400 रुपये पर बाधा रह सकती है, जबकि चांदी जुलाई की कीमतों को 39,500 रुपये पर सहारा और 40,000 रुपये पर अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका द्वारा स्टील और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क लगाये जाने से कनाडा और मेक्सिको ने जवाबी कार्रावाई की है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरियाई प्रमुख के साथ किसी अतिशीघ्र करार की संभावना से इंकार किया है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख