शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा के लिए नरम हैं संकेत - एसएमसी

अगले हफ्ते फेड की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से सर्राफ की कीमतों के नरमी रुझान के साथ एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
पिछले कारोबार में एक हफ्ते से अधिक के निचले स्तर पर लुढ़कने के बाद आज सोने की कीमतों में स्थिरता है। मई में अमेरिकी रोजगार में बढ़ोतरी हुई है और बेरोजगारी 18 वर्ष के निचले स्तर 3.8% पर लुढ़क गयी है, जो श्रम बाजार की स्थिति में सुधार की ओर संकेत करता है। एमसीएक्स में सोना (अगस्त) की कीमतों को 37,700 रुपये पर सहारा और 31,100 रुपये पर बाधा रह सकती है। चांदी (जुलाई) की कीमतों को 39,300 रुपये पर सहारा और 39,800 रुपये पर अड़चन रह सकती है। फेडरल रिजर्व अगले दो वर्ष तक ब्याज दरों में धीरे -धीरे बढ़ोतरी जारी रखेगी। पिछले हफ्ते कई एशियाई केन्द्रों पर सोने की माँग कम रही है और कीमतें काफी कम दायरे में रही हैं, जबकि भारत में शुभ समय नहीं होने से सोने की माँग बाधित हुई है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख