शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

अमेरिका और चीन के बीच गहराते व्यापार युद्ध के बीच अमेरिका की ओर से परस्पर विरोधी संकेतों के कारण डॉलर के कल की मजबूती के बनाये रखने में असफल होने से सर्राफा में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग (जवबी खरीद) हो सकती है।
आज निवेशकों की नजर अमेरिकी जीडीपी के आँकड़ों पर रहेगी। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,550 रुपये के स्तर पर सहारा और 30,850 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। जबकि चांदी की कीमतों को 39,300 रुपये के स्तर पर सहारा और 40,000 के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर 95.254 पर स्थिर है लेकिन चीन के निवेश पर अमेरिका की ओर से परस्पर विरोधी संकेतों के कारण डॉलर कल मजबूती को बनाये रखने में असफल रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नें कहा है की संवेदशील टेक्नोलॉजी को चीन द्वारा अधिग्रहण करने की कोशिशों को समाप्त करने के लिए वह राष्ट्रीय सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। (शेयर मंथन, 28 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख