शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेज शुरुआत की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
विश्व बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कीमतें एक वर्ष के निचले स्तर के नजदीक ही हैं। जबकि निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक वृद्धि के आँकड़ों पर है। जून में अमेरिकी कैपिटल गुड्स के नये ऑर्डर में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी हुई है और निर्यात बढ़ा है जो दूसरी तिमाही में कारोबारी निवेश में बढ़ोतरी की ओर संकेत करता है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर में मजबूती है, जबकि यूरो में तेजी से गिरावट हुई है।
इस बीच सोने की कीमतों को 29,950 रुपये के नजदीक अड़चन और 29,700 रुपये के करीब सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 38,600 रुपये के नजदीक बाधा और 38,000 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग यूरोपीय यूनियन के साथ व्यापार वार्ता के बावजूद ऑटो आयात से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर संभावित खतरे की जाँच जारी रखेगा लेकिन राष्टंपति ट्रंप ने फिलहाल किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार किया है। जून में हांग-कांग के रास्ते चीन का सोना आयात 40.3% बढ़ा है, जो मार्च 2017 के बाद सबसे अधिक बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख