शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।
बैंक ऑफ जापान की दो दिवसीय बैठक के आज समाप्त होने से पहले येन के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से आज के कारोबारी में सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। निवेशक फिलहाल बैंक ऑफ जापान की दो दिवसीय बैठक के फैसलों का इंताजार कर रहे हैं। बैंक ऑफ जापान द्वारा मुद्रास्फीति में कमी किये जाने का अनुमान है स्टीमुलस योजना में भी बदलाव किये जाने की संभावना है। इस बीच यूरोपीय आयोग के अनुसार उद्योगों और रिटेल सेक्टर की ओर से उम्मीद बेहतर नही होने के कारण यूरो जोन का आर्थिक सेंटीमेंट जुलाई में कम हुआ है, लेकिन सर्विस सेक्टर बेहतर हुआ है।
सोना (अक्टूबर) की कीमतों को 30,050 रुपये के नजदीक बाधा और 29,700 रुपये के नजदीक सहारा, जबकि चांदी की कीमतों को 38,100 रुपये पर सहारा और 38,500 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है वे ईरान के साथ संबंधों को बेहतर करने के लिये बिना किसी शर्त के ईरान के नेता से मिलना चाहते है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख