शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में मंदी के संकेत - एसएमसी

डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी के रुझान के साथ सर्राफा की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
तुर्की संकट के साथ व्यापार विवाद के कारण चीन की अर्थव्यवस्था में धीमेपन की आशंका के साथ ही डॉलर के मौजूदा उच्च स्तर पर बरकरार रहने के कारण कल सोने की कीमतों में 19 महीने के निचले स्तर पर गिरावट हुई। सोने की कीमतों को 29,600 रुपये के नजदीक बाधा और 29,300 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। जबकि चाँदी की कीमतों को 36,600 रुपये के पर सहारा और 37,400 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
अमेरिका ने कहा है कि तुर्की में मुद्रा संकट के बावजूद स्टील पर टैरिफ नही हटायेगा। कतर ने तुर्की में 15 बिलियन डॉलर के निवेश का आग्रह किया है, जिससे तुर्की की करेंसी लीरा को थोड़ी मदद मिली है। जनवरी में अमेरिकी रिटेल बिक्री अनुमान से अधिक बढ़ी है, क्योंकि अमेरिका में घरेलू इस्तेमाल के लिए कपड़ों और वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। चीन के योजनाकारों ने आग्रह किया है कि कर्ज के स्तर पर नियंत्राण रखा जाये, क्योंकि व्यापार विवाद के कारण चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी से निपटने के लिए नया स्टीमुलस देने पर विचार कर रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख