शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में सुस्ती का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
डॉलर के 13 महीने के उच्च स्तर से थोड़ा लुड़कने के कारण आज सोने की कीमतों में 18 महीने के निचले स्तर पर स्थिरता है। डॉलर के मुकाबले तुर्की की लीरा में रिकॉर्ड निचले स्तर से 7.24% की रिकवरी दर्ज की गयी है, क्योंकि केन्द्र बैंक ने लिक्वीडिटी उपलब्ध करने का आश्वासन दिया, लेकिन लीरा पर अभी भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है। सोने की कीमतो को 29,900 रुपये के नजदीक बाधा और 29,600 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। जबकि चांदी की कमतों को 37,500 रुपये पर सहारा और 38,000 रुपये के स्तर पर प्रतिरोध रह सकता है। अमेरिकी आर्थिक वृद्धि में इस वर्ष तेजी रहने की संभावना है, लेकिन 2019 में यह धीमी हो सकती है और ट्रंप प्रशासन के लक्ष्य 3% से कम रहने की संभावना है।
विश्व में सोने की सबसे बड़ी ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.19% कम होकर 784.60 टन रह गयी है। जीएफएमएस के आँकड़ों के अनुसार भारत का सोना आयात इस वर्ष जुलाई में पहली बार बढ़ा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!