शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे रहने की संभावना है।
निवेशकों की नजर आज अमेरिकी सीपीआई के आँकड़ों पर रहेगी। येन के मुकाबले डॉलर में नरमी बरकरार रहने और विश्व स्तर पर राजनीतिक तनाव के कारण सोने की कीमतों में स्थिरता है। सोने की कीमतों को 29,800 रुपये के नजदीक बाधा और 29,550 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 37,800 रुपये पर सहारा और 38,300 रुपये के स्तर पर प्रतिरोध रह सकता है।
उधर जापान की अर्थव्यवस्था अप्रैल-जून में 1.9% की वार्षिक दर से बढ़ी है, जबकि पिछली तिमाही में वृद्धि दर में गिरावट हुई थी। रूस ने कल अमेरिकी प्रतिबंध के नये दौर को अवैध कहा है और जवाबी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। अमेरिकी प्रतिबंध के नये दौर के बाद रूस की मुद्रा रूबल दो वर्षो के निचले स्तर पर लुढ़क गयी। वहीं उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार रहित करने के लिए अच्छी पहल के बावजूद अमेरिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध की अपील की निंदा की है।
इस बीच अमेरिकी बेरोजगारी लाभ का दावा करने वालों की संख्या में पिछले हफ्ते गिरावट हुई है, जो विभिन्न देशों के साथ व्यापारिक तनाव के बावजूद बेहतर श्रम बाजार और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की ओर संकेत करता है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख