शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में नरमी के संकेत - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी के साथ कारोबार होने की संभावना है।
सोने की कीमतों को 29,800 रुपये के नजदीक बाधा और 29,560 के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चाँदी की कीमतों को 37,170 रुपये के नजदीक प्रतिरोध और 36,700 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से डॉलर के मजबूत होने के कारण कोमेक्स में सोने की कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है। स्पॉट सोने की कीमतें 0.3% की गिरावट के साथ 1,191.87 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही हैं, जबकि अमेरिकी सोने की वायदा कीमतें 0.3% की गिरावट के साथ 1,200 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही हैं।
इस बीच कल जारी अमेरिकी फेड की पिछली बैठक के मिनट में कहा गया है कि अधिकारियों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर विचार विमर्श किया है और साथ ही चीन एवं अन्य देशों के साथ मौजूदा व्यापार तनाव के कारण अर्थव्यव्स्था पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी विचार किया है। इस बीच यूरो और अन्य करेंसियों के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भी कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। डॉलर इंडेक्स 0.16% की बढ़त के साथ 95.296 के स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख