शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में पिछले हफ्ते की तेजी के बरकरार रहने की संभावना है।
फेड चेयरमैन द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी धीरे-धीरे करने की नीति के बयान के बाद डॉलर  के कमजोर होने के कारण सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। फेड चेयरमैन पॉवेल ने शुक्रवार को अपने भाषण में ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की नीति का बचाव किया और इसे अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति की नाराजगी के बावजूद फेड चेयरमैन ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रखने को संकेत किया।
सोने की कीमतों को 29,800 रुपये के नजदीक बाधा और 30,100 के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 37,300 रुपये के नजदीक अड़चन और 36,800 के नजदीक सहारा रह सकता है। फेड की हाल ही में हुई बैठक के मिनट में कहा गया है कि इस वर्ष में दो बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद फेड से बढ़ोतरी को लेकर विचार विमर्श किया है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने 21 अगस्त को समाप्त हफ्ते मे कॉमेक्स में सोना कॉन्ट्रैक्ट में शॉर्ट पोजिशन में बढ़ोतरी की है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख