शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
अमेरिका और चीन के बीच गहराते व्यापार युद्ध और सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। सोना (अक्टूबर) की कीमतों को 30,700 रुपये के नजदीक अड़चन और  30,350 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। जबकि चांदी की कीमतों को 37,450 रुपये के नजदीक बाधा और 36,900 रुपये के करीब सहारा रह सकता है।
अगस्त महीने में अमेरिकी रोजगार में बढ़ोतरी हुई है, जिससे पता चलता है कि चीन के साथ व्यापार युद्ध के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था बेहतर हो रही है। अमेरिका ने चीन के 200 बिलियन डॉलर के उत्पादों के अलावा 267 बिलियन डॉलर के अन्य उत्पादों पर भी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है।
साथ ही इस हफ्ते यूरोपीय सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड दोनों की बैठक होने वाली है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा बॉन्ड खरीद योजना को समाप्त करने की तैयारी का संकेत दिये जाने की संभावना है, लेकिन द्राघी यूरो जोन के आँकड़ों को लेकर सतर्क है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख