शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।
निवेशकों की नजर आज जारी होने वाले अमेरिकी रिटेल सेल्स के आँकड़ों पर रहेगी। अमेरिकी उपभोक्ता कीमतों के अनुमान से कम रहने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के कमजोर होने से सोने की कीमतों को आज मदद मिल रही है। सोने की कीमतों को 30,650 रुपये के नजदीक बाधा और 30,350 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 37,300 रुपये के नजदीक रुकावट और 36,800 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
अगस्त महीने में अमेरिकी उपभोक्ता कीमतों के अनुमान से कम बढ़ोतरी हुई है, जबकि अमेरिकी थोक मूल्य के आँकड़ें भी कमजोर रहे हैं। सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। इस बीच चीन ने नये दौर की व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी निमंत्रण को स्वीकार किया है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका किसी तरह के दबाव में नही है। आगामी दिनों में चीन पर अगले दौर का टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप प्रशासन ने 200 बिलियन डॉलर के उत्पादों की सूची तैयार की है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख