शेयर मंथन में खोजें

कमजोर रुपये से सर्राफा को सहारा मिलने की उम्मीद - एसएमसी

रुपये के कमजोर होने के कारण घरेलू बाजार में सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।
अमेरिका द्वारा चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाये जाने की  खबरों के बाद निवेशकों की सावधनी के कारण पिछले कारोबार में सोने की कीमतों में 0.6% की गिरावट के बाद आज विश्व बाजार में सोने की कीमतो में मामूली बदलाव देखा जा रहा है। सोने की कीमतों को 30,700 रुपये के नजदीक बाधा और 30,300 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 37,300 रुपये के नजदीक रुकावट और 36,500 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
कॉमेक्स में अप्रैल के बाद से सोने की कीमतों में लगभग 12.6% की गिरावट हुई है। विश्व स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच निवेशकों द्वारा डॉलर की खरीदारी किये जाने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 11 सितंबर को समाप्त हुए हफ्ते में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने सोना वायदा की कुल शॉर्ट पोजिशन में बढ़ोतरी की है। अगस्त में भारत का सोना आयात 92.62% बढ़कर 3.64 बिलियन डॉलर का हो गया है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख