शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा बेंचमार्क ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण कल सोने की कीमतों में गिरावट के बाद निवेशकों द्वारा निचले स्तर पर खरीदारी के कारण कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। आज निवेशकों की नजर अमेरिकी जीडीपी और जॉबलेस क्लेम के आँकड़ों पर रहेगी। कल अमेरिकी फेड ने बेंचमार्क ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हुए कहा है कि अमेरिकी आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बेहतर है और आसान मॉनीटरी पॉलिसी का युग समाप्त हो गया है।
सोना की कीमतों को 30,700 रुपये के नजदीक बाधा और 30,500 रुपये के नजदीक सहारा, जबकि चाँदी की कीमतों को 38,200 रुपये के नजदीक रुकावट और 37,500 के नजदीक सहारा रह सकता है। दो महीने की गिरावट के बाद अमेरिका में अगस्त में एक परिवार वाले घरों की बिक्री में उछाल दर्ज की गयी है, लेकिन रुझानों से पता चलता है कि हाउसिंग बाजार में अभी भी सुस्ती बरकरार है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख