शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
कल की तेज गिरावट के बाद आज थोड़ी शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) हो सकती है। अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों के बेहतर रहने के बाद अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा इस वर्ष फिर से बेंचमार्क ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से कल डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में छह हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई। सोने की कीमतों को 30,500 रुपये के नजदीक बाधा और 30,200 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चाँदी की कीमतों को 37,800 रुपये के नजदीक बाधा और 37,300 के नजदीक सहारा रह सकता है।
दूसरी तिमाही में अमेरिकी आर्थिक वृद्धि लगभग चार वर्षो में सबसे तेज रही है। फेड चेयरमैन पॉवेल के अनुसार अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अगले दो वर्षो तक धीमेपन की कोई संभावना नही है और फेड ब्याज दरों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी कर सकता है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुनाव में चीन द्वारा हस्तक्षेप करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, जिससे पता चलता है कि दोनों देशों के बीच तनाव का अगला चरण शुरू हो सकता है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख