शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
अमेरिकी फेड द्वारा 2020 तक बेंचमार्क ब्याज दरों में कई बार बढ़ोतरी करने की योजना के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट हुई। सोना (दिसंबर) की कीमतों को 30,950 रुपये के नजदीक बाधा और 30,600 रुपये के आस-पास सहारा, जबकि चांदी (दिसंबर) की कीमतों को 38,800 रुपये के नजदीक अड़चन और 38,200 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 25 सितंबर को समाप्त हुए हफ्ते में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने सोना वायदा के कुल शॉर्ट पोजिशन में बढ़ोतरी की है। फेड चेयरमैन पॉवेल के अनुसार अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अगले दो वर्षो तक धीमेपन की कोई संभावना नही है और फेड ब्याज दरों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी कर सकता है। अगस्त महीने में अमेरिकी उपभोक्ता खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे तीसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि के बेहतर रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख