शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली दर्ज की जा सकती है।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बेहतर आँकड़ों और फेड चेयरमैन के सकारात्मक बयानों के बाद डॉलर के मजबूत होने से कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। सितंबर में अमेरिकी सेवा सेक्टर की वृद्धि 21 महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है और कंपनियाँ रोजगार में बढ़ोतरी कर रही है, जो तीसरी तिमाही के अंत तक अर्थव्यवस्था में मजबूती का संकेत है। बेहतर आँकड़ों के बाद फेड द्वारा दिसंबर में फिर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गयी है।
इस बीच सोना (दिसबंर) की कीमतों को 31,450 रुपये के नजदीक सहारा और 31,150 रुपये पर बाधा, जबकि चांदी (दिसंबर) की कीमतों को 39,250 रुपये के नजदीक बाधा और 38,800 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। फेड के नीति-निर्माताओं ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बेहतर रहने के बाद ब्याज दरों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी करने का संकेत किया है। इटली 2020 से अपने बजट घाटे में कमी करेगा और अगले तीन वर्षो में कर्ज घटायेगा। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख