शेयर मंथन में खोजें

सोने में स्थिरता, निवेशकों की नजर अमेरिकी मध्यावधि चुनावों पर - एसएमसी

सोने की कीमतों को 31,850 रुपये के करीब बाधा और 31,600 रुपये के आस-पास सहारा रह सकता है।

वहीं चांदी की कीमतों को 38,700 रुपये के नजदीक बाधा और 38,100 रुपये के करीब सहारा रह सकता है। आज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में स्थिरता है, क्योंकि निवेशकों की नजर अमेरिका में कल होने वाले कांग्रेस के चुनावों पर है जिससे पता चलेगा कि अमेरिकी कांग्रेस पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में से किसका कब्जा रहेगा। ओपीनियन पोल के अनुसार हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव पर डेमोक्रेट्स का कब्जा रहेगा।
इस वर्ष सोने की कीमतों में 5% से अधिक की गिरावट हुई है, क्योंकि चीन के साथ व्यापार युद्ध के कारण निवेशकों ने सुरक्षित करेंसी के रूप में डॉलर में निवेश किया।
सर्राफा कारोबारी इस हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक के आउटलुक का भी इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 30 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में कॉमेक्स में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने सोना वायदा में कुल शॉर्ट पोजिशन में बढ़ोतरी की है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.23% कम होकर 759.06 टन रह गयी है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख