शेयर मंथन में खोजें

कमजोर डॉलर से सपाट रह सकती हैं सर्राफा की कीमतें - एसएमसी

डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा की कीमतों के सपाट रहने की संभावना है।

निवेशकों की अमेरिका में कल होने वाले कांग्रेस के चुनावों पर है, जिससे पता चलेगा कि अमेरिकी कांग्रेस पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में से किसका कब्जा रहेगा। अक्टूबर में अमेरिकी रोजगार में तेज उछाल दर्ज की गयी और पारश्रामिक में साढ़े नौ वर्षो में सबसे अधिक वार्षिक बढ़त दर्ज की गयी है, जिससे संकेत मिलता है कि दिसबंर में फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है।
इस बीच घरेलू बाजार में धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी हो सकती है, जिससे सोने की कीमतों को 31,850 रुपये के नजदीक बाधा और 31,550 रुपये के नजदीक सहारा और चांदी की कीमतों को 39,000 रुपये के नजदीक बाधा और 38,200 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 30 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में कॉमेक्स में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने सोना वायदा में कुल शॉर्ट पोजिशन में बढ़ोतरी की है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख