शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी बरकरार रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी बरकरार रहने की संभावना है।

अगले महीने में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। सोने की कीमतों को 31,600 रुपये के नजदीक बाधा और 31,250 रुपये के नजदीक सहारा, जबकि चांदी की कीमतों को 38,000 रुपये के नजदीक बाधा और 37,200 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
गुरूवार को जारी फेड ने अपने बयान में सितंबर की बैठक की तुलना में अपने आर्थिक आउटलुक में मामूली बदलाव किया है। मुद्रास्फीति 2% के लक्ष्य पर बरकरार है, बेरोजगारी में गिरावट हुई है। चीन अमेरिका के साथ व्यापार विवाद को बातचीत के द्वारा सुलझाना चाहता है, लेकिन इसके लिए अमेरिका को चीन के विकास और हितों का सम्मान करना पड़ेगा। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख