शेयर मंथन में खोजें

सोने की कीमतों में दिख रही है बढ़त - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका द्वारा व्यापार विवाद को लेकर तनाव कम नही होने की आशंका के बाद प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त देखी जा रही है। सोने (फरवरी) की कीमतों को 31,300 रुपये के नजदीक बाधा और 30,800 रुपये के नजदीक सहारा, चांदी (मार्च) की कीमतों को 37,600 रुपये के नजदीक बाधा और 37,100 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
इस वर्ष प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर में शानदार बढ़त दर्ज की गयी है, लेकिन अमेरिकी आर्थिक वृद्धि में धीमेपन की संभावना से 2019 में अमेरिकी डॉलर पर दबाव रह सकता है। फेडरल रिजर्व के अनुसार अमेरिकी मुद्रास्फीति पूरे देश में बढ़ रही है। इस बीच ब्रिटेन की प्रधनमंत्री टेरेसा मे का ब्रेक्जिट करार विरोधियों और सहयोगियों के निशाने पर है, क्योंकि सरकार द्वारा प्रकाशित कानूनी परामर्श के अनुसार इस करार से ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन के जाल में अनिश्चित काल के लिए फँसा रह सकता है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख