शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के बाद प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त देखी जा रही है। जबकि निवेशक अमेरिकी नॉन फॉर्म पेरोल के आँकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। सोने (फरवरी) की कीमतों को 31,300 रुपये के करीब अड़चन और 30,900 रुपये के आस-पास सहारा, चांदी (मार्च) की कीमतों को 37,600 रुपये के नजदीक बाधा और 37,000 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार नवंबर महीने में विश्व में सोने के ईटीएफ की होल्डिंग में 21.2 टन की बढ़ोतरी हुई है और कुल होल्डिंग 2,365.2 टन हो गयी है। लेकिन वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने माना है कि ईटीफ की होल्डिंग में इस वर्ष अभी तक कुल मिला कर बढ़ोतरी नही हुई है।
यूरोपीय फंडों की होल्डिंग में 10.5 टन की बढ़ोतरी हुई है, जबकि उतरी अमेरिका के फंडों की होल्डिंग में 8.4 टन की बढ़ोतरी हुई है। एशियाई फंडों की होल्डिंग में 2.1 टन की बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख